OTHERS

प्रणव चटर्जी महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस, राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
नगर स्थित प्रणव चटर्जी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर शिवजी पांडे के निर्देशन में किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. महेश दत्त सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने देश में शांति, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. महेश दत्त सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और विकासवादी नीतियों ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया था। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा की गई इस कायराना घटना ने भारत के विकास को लगभग दो दशक पीछे धकेलने का प्रयास किया।

 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसका किसी भी सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता। युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ जागरूक होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर देश की अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. चक्रपाणि मिश्रा, संतोष कुमार, सुशील कुमार सिंह, चंदन कुमार, शुभम, निखिल, अपर्णा, निधि, नैना, सीखा, प्रियांशु, राधा, अर्चना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button