OTHERS

बक्सर के फाउंडेशन स्कूल में मेधावी छात्रों के लिए बड़ी सौगात, 100% तक स्कॉलरशिप के साथ एडमिशन का सुनहरा मौका

8 मई 2026 तक नामांकन करने पर मिलेगा लाभ, साइंस और कॉमर्स छात्रों के लिए विशेष योजना लागू

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर सकारात्मक पहल देखने को मिली है। जिले के प्रतिष्ठित फाउंडेशन स्कूल, गुरदास मठिया बक्सर द्वारा सत्र 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं को आकर्षित करने और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत साइंस और कॉमर्स संकाय में नामांकन लेने वाले छात्रों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर भारी छूट दी जाएगी।

 

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल प्रबंधन हमेशा से ही प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष एक विशेष स्कॉलरशिप योजना लागू की गई है, जिससे आर्थिक रूप से भी छात्रों को राहत मिल सके और वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत एडमिशन फीस में छूट दी जाएगी। वहीं, 80 प्रतिशत से 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 70 प्रतिशत से 79.9 प्रतिशत तक अंक लाने वाले छात्रों को भी 25 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

 

प्रधानाचार्य ने आगे बताया कि यह योजना सीमित समय के लिए लागू की गई है। जो भी छात्र-छात्राएं 8 मई 2026 तक अपना नामांकन सुनिश्चित कर लेते हैं, वे इस विशेष स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते विद्यालय में संपर्क कर नामांकन प्रक्रिया पूरी करें। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार की योजनाएं न केवल छात्रों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाती हैं। खासकर ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में ऐसे प्रयास छात्रों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गौरतलब है कि फाउंडेशन स्कूल, गुरदास मठिया बक्सर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और अनुशासन के लिए जाना जाता है। यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा छात्रों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस स्कॉलरशिप योजना के जरिए विद्यालय ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि प्रतिभा को सही दिशा और अवसर मिले, तो हर छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है। ऐसे में यह योजना उन छात्रों के लिए किसी बड़े अवसर से कम नहीं है, जो बेहतर शिक्षा के साथ आर्थिक राहत भी चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button