ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल चुरामनपुर में 10वीं टॉपर्स का भव्य सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों पर बरसा आशीर्वाद
अभय पाठक बने टॉपर, विजय लक्ष्मी और राज लक्ष्मी ने भी लहराया परचम; विद्यालय ने आजीवन लाइब्रेरी सदस्यता की दी सौगात


न्यूज़ विज़न। बक्सर
चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए एक भव्य आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, खुशी और गर्व से भरा रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक धीरज पांडेय, उप प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय, प्रधानाचार्या सोनिका, राहुल जायसवाल समेत सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया गया और अबीर-गुलाल के साथ उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा मिठाई खिलाकर छात्रों की उपलब्धियों को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अभय पाठक ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि विजय लक्ष्मी ने 88% के साथ द्वितीय और राज लक्ष्मी ने 86% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक धीरज पांडेय ने बताया कि स्कूल पिछले 6 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है और इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
प्रधानाचार्या सोनिका ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों का समर्पण भी शामिल है। विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम संस्कार देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई, जिसके तहत पास आउट विद्यार्थियों को पुस्तकालय की आजीवन सदस्यता दी जाएगी। इस सुविधा के अंतर्गत छात्रों को पुस्तकों के उपयोग के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। कार्यक्रम में मिनल सांडिल्य, कामिनी सिंह, जागृति, अंजु, स्नेहा, पवन, निशि, अमृता सिंह, सूरज कुमार, उमेश सिंह, अंकित, श्लोक, भूपेन्द्र, अजित, रजनीश, अंजली, राहुल गुप्ता, सनोज, राम कुमार दुबे, खुशबू सिंह, सुष्मिता ओझा, काजल, सिंपल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वीडियो देखें :





