POLITICS

भाजपा स्थापना दिवस को भव्य बनाने की तैयारी तेज, बक्सर में जिला स्तरीय बैठक संपन्न

6 अप्रैल को बूथ स्तर तक समारोह की तैयारी, मीना सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर। शुक्रवार को ज्योति प्रकाश चौक स्थित सिटी पैलेस मैरिज हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 6 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में की गई, जबकि कार्यक्रम की संयोजिका जिला उपाध्यक्ष सह नगर परिषद बक्सर की पूर्व चेयरमैन मीना सिंह रहीं।

 

बैठक को संबोधित करते हुए संयोजिका मीना सिंह ने बताया कि भाजपा स्थापना दिवस को इस बार पूरे बक्सर जिले में बूथ स्तर तक उत्सव के रूप में मनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने एवं अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भट्ट उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया और स्थापना दिवस को संगठन की मजबूती का प्रतीक बताते हुए इसे पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

 

बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे। प्रमुख रूप से पिंकी पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन देवी, संध्या पांडे, लक्ष्मण शर्मा, रमेश गुप्ता, मिठाई सिंह, दिलीप चंद्रवंशी तथा अरविंद पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं और कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button