OTHERS

स्व० राम नाथ ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि पर “सम्मान सभा सह विचार गोष्ठी” का हुआ आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
समाज के प्रख्यात शिक्षक एवं शिक्षाविद स्व० रामनाथ ओझा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक गरिमामयी “सम्मान सभा सह विचार गोष्ठी” का आयोजन दिव्यभारत ट्रस्ट, जिला कार्यालय (बस स्टैंड के पास) में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कन्हैया मिश्रा ने की, जबकि संचालन स्व० रामनाथ ओझा के सुपुत्र ई० अरुण कुमार ओझा द्वारा किया गया। इस अवसर पर “शिक्षा और शिक्षक” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक की भूमिका, बदलते समय में शिक्षण की चुनौतियाँ तथा समाज निर्माण में शिक्षकों के योगदान पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों में शिक्षाविद एवं कवि श्री भगवान पाण्डेय (निराश), डॉ. श्री निवास चतुर्वेदी, डॉ. एस. एन. सिंह, माई की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका शर्मा,अजय मिश्रा, डॉ रासबिहारी शर्मा (अध्यक्ष MND फाउंडेशन, सह विभागाध्यक्ष दर्शनशास्त्र विभाग, MV कॉलेज बक्सर) कमल नारायण सिंह विनोद पाण्डेय और ईशा शक्ति वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन से ईशा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित वक्ताओं ने स्व० रामनाथ ओझा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं महिलाओं को महिला अधिकार इकाई (माई) द्वारा सम्मानित भी किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्व० रामनाथ ओझा जी की स्मृतियों को जीवित रखना था, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं शिक्षक के महत्व को पुनः स्थापित करना भी रहा। यह आयोजन महिला अधिकार इकाई (माई) द्वारा किया गया। आयोजन समिति ने सभी नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग से अपील की कि वे शिक्षा के प्रति सजग रहें एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन स्व० रामनाथ ओझा जी के बड़े पुत्र विंध्याचल ओझा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राम सिंह, बिंदु यादव, मीरा कुशवाहा , सुमन दुबे, रविता सिंह, पिंकी, ममता, कुमकुम, शबनम, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पिंकी, संगीता, रितु, शबनम, बबिता गुप्ता, अन्नू पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button