गुरुकुल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन: नवोदय व सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 19 छात्रों ने मारी बाजी


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के सोहनीपट्टी, नेहरू नगर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। वर्ष 2026 में कुल 19 छात्रों का चयन होना विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विद्यालय की इस सफलता के पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और सुनियोजित तैयारी का अहम योगदान रहा है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में नवोदय एवं सैनिक स्कूल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जाती है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और अभ्यास का अवसर मिलता है। इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में चयनित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जहां स्कूल के निदेशक ओम प्रकाश पटेल (MBA, Symbiosis Pune) एवं प्रधानाध्यापिका दिपाली चौधरी (M.A, North Bengal University, Darjeeling) ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर्ष 2026 में नवोदय विद्यालय के लिए चयनित छात्रों में शिखा यादव, दीक्षा कुमारी, प्रियांशी पांडे, विनायक पांडे, सुमन कुमार, अमन कुमार, रुद्र प्रताप, अद्विक अंकुर, चंद्रकांत कुमार, आलोक कुमार, कोमल कुमारी, सुशांत उपाध्याय, कृतिका कुमारी, अनमोल चौबे और नंदिनी रावत शामिल हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, हर वर्ष यहां से 10 से 15 छात्रों का चयन नवोदय एवं सैनिक स्कूल में होता रहा है, जो संस्थान की गुणवत्ता और निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है।
प्रवेश व तैयारी के लिए संपर्क करें:
जो अभिभावक अपने बच्चों को नवोदय एवं सैनिक स्कूल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कराना चाहते हैं, वे शीघ्र संपर्क कर सकते हैं – मो.: 9308833874, 9308966930. गुरुकुल पब्लिक स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है।
वीडियो देखें :





