OTHERS

इटाढ़ी रोड विश्वनाथ गार्डन परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
नगर के इटाढी रोड स्थित विश्वनाथ गार्डन के परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शाहपुर विधायक राकेश विशेश्वर ओझा, राजपुर विधायक पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, समाजसेवी ओम प्रकाश सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, अप्सरा ग्रुप के चेयरमैन सोनल सिंह, कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय, चक्रहँसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव सिंह, चौसा प्रखंड के उपप्रमुख मोहित दुबे, शैलेन्द्र पाठक, जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक प्रजापति, नितेश उपाध्याय, राहुल सिंह, भीम सिंह, डॉ सुरेंद्र  सिंह, विनोद पांडेय, बबन सिंह, अशोक सिंह, शिक्षक मनीष जायसवाल, टोडरमल प्रसाद, डब्लू पाठक, ललन सिंह सहित कई अन्य  लोग उपस्थित रहे।

 

विधायक राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर लोगों में भाईचारा और प्रेम बांटना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए समिति के सदस्य बधाई के पात्र है। वही राजपुर विधायक सह पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कार्यक्रम में उपस्थित हो सभी को होली की  शुभकामना देते हुए होली के साथ साथ हमेशा ऐसे ही भाईचारा बनाए रखने की अपील की। वही पूर्व सदर विधायक मुन्ना तिवारी ने पारंपरिक लोक गायन फगुआ को बचाए रखने की अपील करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। आगत अतिथियों का स्वागत विश्वनाथ गार्डन के भरत मिश्रा द्वारा किया गया व संचालन शिक्षक सह आसा पर्यावरण सुरक्षा के राज्य संयोजक विपिन कुमार ने किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन भरत मिश्रा, रिंकू मिश्रा, आदित्य सौरभ, राज शेखर, रोहित कुमार, मयंक त्रिवेदी, बिट्टू मिश्रा, प्रभात सौरभ, दिनेश ओझा, चंदन कुमार सिंह, प्रेम दीप सहित कई अन्य लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गायक बटेश्वर यादव, शिवम कश्यप और अभिमन्यु द्वारा समा बांध दिया गया। वही  फगुआ गायन इटाढी प्रखंड के महिला की टीम के द्वारा किया गया। जिसे सभी लोगों द्वारा सराहा गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ गार्डन के प्रोपराइटर राजशेखर उर्फ सोमू शेखर द्वारा किया गया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button