OTHERS

बक्सर में जुटे 1500 प्लंबर व बोरर, शिवा पॉलिट्यूब्स के मिलन समारोह में दिखा उत्साह

शिवा पॉलिट्यूब्स प्रा. लि. ने सम्मानित किए कारीगर, निदेशक शिशिर अग्रवाल बोले– “बिहार में नंबर वन है शाहाबाद क्षेत्र की सेल्स”

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
पीवीसी पाइप एवं फिटिंग्स की संपूर्ण श्रृंखला बनाने वाली सूबे की अग्रणी कंपनी शिवा पॉलिट्यूब्स प्रा. लि. द्वारा शाहाबाद क्षेत्र के प्लंबर एवं बोररों के लिए भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के आरा, बक्सर, रोहतास सहित उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया और गाजीपुर जिलों से लगभग 1500 प्लंबर व बोररों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा। बड़ी संख्या में पहुंचे कारीगरों का स्वागत किया गया और उन्हें कंपनी की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में होली के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के निदेशक शिशिर अग्रवाल ने शिवा पॉलिट्यूब्स के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूती और आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेल्स के आंकड़ों के अनुसार शाहाबाद क्षेत्र पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार को देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत नेटवर्क के कारण कंपनी आज देश की बड़ी कंपनियों में अपनी पहचान बना चुकी है।

 

शाहाबाद क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर कृषि औजार भंडार, बक्सर की ओर से अगम पाण्डेय, सुगम पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय एवं दीपक पाण्डेय कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं कंपनी की ओर से जीएम अनिल गुप्ता, वरीय सेल्स मैनेजर अरुण कुमार झा, एस. एन. बेहरा, विजय सिन्हा, रंजन पाण्डेय सहित सभी सेल्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में कंपनी और कारीगरों के बीच बेहतर तालमेल, गुणवत्ता आधारित उत्पादों के प्रचार-प्रसार और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन ने न केवल व्यवसायिक संबंधों को मजबूती दी, बल्कि प्लंबर और बोररों के मनोबल को भी बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और इस प्रकार समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button