OTHERS

किसान मेला में प्राकृतिक खेती एवं समेकित कीट प्रबंधन का प्रस्तुत किया गया लाइव डेमो

आत्मा द्वारा बाजार समिति परिसर में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी संपन्न

न्यूज विजन। बक्सर
कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण द्वारा बाजार समिति प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया। जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि आत्मा द्वारा आयोजित किसान मेला किसानों के लिए नई तकनीकों को सीखने का सशक्त मंच है। खेती में आधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन, आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रीप इरिगेशन, फ्राॅन्ट लाईन डेमोन्स्ट्रेशन, हाइड्रोपोनिक्स इत्यादि का प्रयोग कर किसान उत्पादकता को बढ़ा सकते है। उन्होनें कहा कि आत्मा द्वारा दूसरे राज्यों के प्रतिष्ठित कृषि संस्थानों में किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जाता है। किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में नवीनतम तकनीक को लागू कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते है।

 

डीएओ ने बताया कि आगामी दिनों में आत्मा द्वारा सीमैप, लखनऊ, भारतीय बीज अनुसंधान संस्थान, मऊ इत्यादि संस्थानों में प्रशिक्षण कराने की योजना तैयार की गई है। इसमें शामिल होने हेतु कृषक सम्बंधित प्रखंड के बीटीएम व एटीएम से संपर्क कर सकते हैं। किसान मेला में किसानों द्वारा एक से बढ़कर एक कृषि उत्पाद लाये गये थे। जिसमें बेहतर प्रदर्श का चयन कर पुरस्कृत किया गया। सब्जी वर्ग में अंकित कुमार सिंह को प्रथम, श्याम बिहारी सिंह को द्वितीय, मार्कण्डे सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मशरुम वर्ग में मिथलेश सिंह को प्रथम, दशरथ सिंह को द्वितीय, चंदन सिंह को तृतीय, फल वर्ग में श्रीराम सिंह को प्रथम, ओमप्रकाश शाह को द्वितीय, सुरेन्द्र सिंह को तृतीय, अनाज वर्ग में सुनीता देवी को प्रथम, मनोज सिंह को द्वितीय, आलोक सिंह को तृतीय, विशेष वर्ग में जय प्रकाश राय को प्रथम, अयोध्या सिंह को द्वितीय तथा मनीष कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। शेष बेहतर प्रदर्श लाने वाले कृषको को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

आत्मा द्वारा किसानों को जागरुक करने के उदेश्य से प्राकृतिक खेती एवं समेकित कीट प्रबंधन का लाईव डेमो प्रस्तुत किया गया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कृषक प्राकृतिक खेती एवं समेकित कीट प्रबंधन को अपनाकर न्यूनतम आर्थिक लागत में मिट्टी, वातावरण एवं स्वास्थ को सुरक्षित रखते हुए आशातीत उत्पादन कर सकते हैं।

जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा किसान मेला में छः लाभुकों के बीच आईस बाॅक्स व जाल का वितरण किया गया। उप परियोजना निदेशक रणधीर कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण संस्कृति बी मौर्या, सहायक निदेशक(शष्य) बीज उत्पादन-सह-विपणन पदाधिकारी आकर्षा राज, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी,डुमरांव वेदप्रकाश द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

मेला में आत्मा द्वारा प्रशिक्षित जयप्रकाश सिंह, संजय पाठक, जीविका दीदी ने अपने अनुभवों को अन्य किसानों के बीच साझा किया। मेला में कृषकोपयोगी स्टाॅल यथा कोचस एफपीओ द्वारा स्ट्राॅबेरी उत्पाद, उतम जैगरी द्वारा देशी गुड़, आरुणया एफपीओ द्वारा मशरुम उत्पाद, डुमराॅंव एफपीओ द्वारा जैविक उत्पाद, मनोज कुमार सिंह द्वारा मधु उत्पाद, मेसर्स हरियाली, कलावती एग्रो इत्यादि द्वारा आधुनिक कृषि यंत्र, कुशवाहा पर्ल प्रोडक्शन द्वारा मोती की खेती, कुशवाहा इंडस्ट्रीज द्वारा पराली पीकेट इत्यादि का प्रदर्शन स्टाॅल के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का समन्वय आत्माकर्मी रघुकुल तिलक द्वारा किया गया। मौके पर उप निदेशक कृषि अभियंत्रण गरिमा झारिया, एसएओ विकास कुमार, सहायक निदेशक, प्रक्षेत्र शालीग्राम सिंह, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण चंदन कुमार, सहायक निदेशक सिंह प्रिया अभय कुमार, कृषि अभियंत्रण अनुमंडल कार्यालय के रुपेश कुमार सहित सभी बीएओ, कृषि समन्वयक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button