OTHERS

बक्सर जेल पइन रोड में शुरू हुआ इंडिया मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी विशेषज्ञ सेवाएं

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के जेल पइन रोड स्थित इंडिया मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक अब जिलेवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में क्लिनिक के प्रबंधक मोहम्मद कैफ उर्फ गुड्डू ने इसकी विस्तृत जानकारी दी।

 

हर रोग का मिलेगा समुचित इलाज
प्रबंधक मोहम्मद कैफ ने बताया कि क्लिनिक में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अपनी सेवाएं देगी। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां न्यूरोलॉजी, मिर्गी, स्पाइन रोग, लकवा, सिर दर्द और माइग्रेन जैसी जटिल बीमारियों का इलाज उपलब्ध रहेगा। रविवार को विशेष रूप से न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के लिए डॉ. पी. एस. वर्मा मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं हृदय रोग, सीने में दर्द, पेट रोग, दमा, टीबी, थायराइड, शुगर, बीपी, सिर दर्द एवं चर्म रोग के इलाज के लिए डॉ. मनिकेश प्रताप सिंह अपनी सेवाएं देंगे।

 

महिला एवं शिशु रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध
क्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बांझपन संबंधी समस्याओं के लिए डॉ. रितिका सिंह उपलब्ध रहेंगी। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करेंगे। इसके अलावा अनुभवी जनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. टी. आलम भी अपनी सेवा देंगे।

दंत एवं हड्डी रोग की सुविधा
मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. तूलिका सिंह दांत संबंधी समस्याओं का इलाज करेंगी। वहीं हड्डी, जोड़, गठिया एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार दुबे भी मरीजों को परामर्श एवं उपचार देंगे।

घर बैठे दवा मंगाने की सुविधा
क्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि मरीज अब व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज कर घर बैठे दवा मंगा सकते हैं। मात्र 15 से 30 मिनट के अंदर दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे बुजुर्गों और व्यस्त लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी। प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. एस. टी. आलम, डॉ. विकास कुमार दुबे एवं संतोष कुमार सिंह ने भी क्लिनिक की सुविधाओं और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जिले के लोगों को किफायती दर पर बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करना है।क्लिनिक के खुलने से शहरवासियों में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button