OTHERS

‘माँ विमला द ज्वेलरी कलेक्शन’ का भव्य शुभारंभ, प्रीमियम गोल्ड से ब्राइडल कलेक्शन तक उपलब्ध

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग स्थित चरित्रवन शिक्षक कॉलोनी में गुरुवार को  माँ विमला द ज्वेलरी कलेक्शन  का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर की गई। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों एवं व्यापारियों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

 

शॉप के प्रोपराइटर सूर्यदेव कुमार ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों और आधुनिक फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए यहां प्रीमियम गोल्ड ज्वेलरी, आकर्षक ब्राइडल ज्वेलरी, लेटेस्ट डिजाइन की इमिटेशन ज्वेलरी तथा एंटीक ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए यहां खास तौर पर जयमाल सेट भी उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को गुणवत्ता के साथ किफायती दरों का लाभ मिल सके।

 

उन्होंने बताया कि दुकान में ग्राहकों को बेहतरीन डिजाइनों के साथ विश्वसनीयता और संतोषजनक सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। आधुनिक ट्रेंड और पारंपरिक डिजाइनों का संतुलित संग्रह इस शोरूम की विशेषता होगा। प्रोपराइटर  सूर्यदेव कुमार ने आम लोगों से अपील की कि वे एक बार अवश्य पधारें और नए कनेक्शन का लाभ उठाएं। विस्तृत जानकारी या संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 950492586 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button