OTHERS

योग्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु उपलब्ध कराया जाएगा निःशुल्क टूल किट

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि 25 फरवरी तक कार्यालय में दे सकते हैं आवेदन

न्यूज विजन। बक्सर
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा नियोजन सेवा का विस्तार के अन्तर्गत योग्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु निःशुल्क टूल किट उपलब्ध कराया जाना है। उक्त जानकारी प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह टूल किट इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोबाईल रिपेयर, ब्यूटिशियन, प्लम्बर, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर इत्यादि में व्यवसायिक / तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु सहायतार्थ संबंधित ट्रेड का टूल किट उपलब्ध कराया जायेगा।

 

योग्य अभ्यर्थियों हेतु शर्ते निम्न प्रकार है। बिहार राज्य के निवासी अभ्यर्थी जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय अधिकतम रू 3,00,000 मात्र हो तथा नियोजनालय में न्यूनतम छः माह पूर्व से निबंधित हो वही इस योजना के पात्र होंगे। लाभुकों के चयन में निबंधन की वरीयता को प्राथमिकता दी जायेगी। अभ्यर्थी केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम तीन माह का सम्बद्ध ट्रेड में प्रशिक्षित एवं उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष होना चाहिए। लाभुकों के चयन में दिव्यांगजन ट्रान्सजेन्डर, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग, पिछडा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा एवं महिला वर्ग को प्राथमिकता दी जायेगी। अभ्यर्थी को नियोजन पक्ष द्वारा संचालित स्टडी किट एवं टूल किट योजना में से केवल एक योजना का लाभ दिया जायेगा। साथ ही पूर्व में स्टडी किट या टूल किट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

 

आवेदकों को विहित प्रपत्र में सभी कागजातों की स्व अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ जिला नियोजनालय, बक्सर में आवेदन देना होगा। इस योजना हेतु पूर्व में भी आवेदन प्राप्त किये गये है, जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 25.02.2026 है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। आवेदकों द्वारा प्राप्त आवेदन की जाँच एवं लाभुको का चयन उप निदेशक, नियोजन पटना प्रमंडल, पटना, की अध्यक्षता में सहायक निदेशक नियोजन, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर की त्रिसदस्यीय समिति के द्वारा की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button