गरीब बेटियों की शादी कराने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं : अरविंद अकेला उर्फ कल्लू
सेवक ओमजी यादव ने कहा कि आगामी 26 मई को किला मैदान में भव्य सामूहिक विवाह का होगा आयोजन


न्यूज विजन। बक्सर
किला मैदान में आगामी 26 मई 2026 को भव्य सामूहिक विवाह का आयोजन समाजसेवी सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओमजी यादव की ओर से किया जा रहा है। विश्वामित्र की तपोभूमि पर हो रहा कार्यक्रम इस लिए ऐतिहासिक होगा। क्योंकि गरीब बेसहारा बेटियों की शादी कराने से बड़ा धर्म धरा पर और कोई नहीं है। उक्त बातें रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता सह गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने कही।
उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी हिंदू रीति रिवाजों और विधि-विधान से कराई जाएगी। इसके लिए बेटियों के परिजनों से से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी कि सभी तरह के खर्च सेवक ओमजी यादव की ओर से वहन किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से इस भव्य सामूहिक विवाह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
मौके पर आयोजक ओमजी यादव ने कहा कि ग्यारह जोड़ी की शादी कराने का लक्ष्य है, पर इससे अधिक भी हो जाएंगे तो स्वीकार है। अब तक सात परिवारों ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इच्छुक परिवार शादी के लिए आदर्श थाना के समीप ओमजी यादव के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शादी के दौरान कन्या एवं वर पक्ष को पलंग, ड्रेसिंग टेबल, साड़ी समेत अन्य सभी तरह के संबंधित सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी। मौके पर अनिल मानसिंहका, अजय सेठ, दिनेश जायसवाल, अजय मानसिंहका, राजा पाहवा, रवि वर्मा, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, गुड्डू आजाद, अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।
वीडियो देखें :





