OTHERS

रक्तदान शिविर में पचास लोगों ने किया ब्लड डोनेट

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अभाविप ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बक्सर नगर इकाई की ओर से युवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक पांडेय और संचालन दुर्गेश पांडेय ने किया ।

 

मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभिषेक भारती ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करके विद्यार्थी परिषद समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है। परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्रहित राष्ट्रहित के लिए संघर्षरत रहती है। जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि परिषद के द्वारा अपने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा सप्ताह में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें कुल पचास लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

 

वही नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को साथ-साथ सामाजिक व्यक्तियों ने भी रक्तदान किया। धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु कश्यप ने किया। मौके पर खेलो भारत के सह संयोजक मनीष सिंह, अभिनंदन मिश्रा, विराज सिंह, जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम, राहुल कुमार, बंटी पटेल, रोहित मिश्रा, निर्भय ओझा, शुभांकित पांडेय,‌ दीपक कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button