POLITICS

राजपुर में संतोष निराला का जनसंपर्क अभियान तेज, जनता के उत्साह ने भरा जोश

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता संतोष कुमार निराला ने राजपुर प्रखंड के रसेन, कला कैथर, छतौना सहित कई गांवों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद किया।

 

इस दौरान लोगों का अपार उत्साह, युवाओं की भागीदारी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने पूरे माहौल को जोश से भर दिया। गांव-गांव में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “तीर छाप पर बटन दबाएं, बिहार में विकास लाएं” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। जनसंपर्क अभियान के दौरान जगह-जगह लोगों के स्नेह और आशीर्वाद से श्री निराला भावविभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि “राजपुर की जनता का जो प्यार और विश्वास मुझे मिल रहा है, वह मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। जनता का यह स्नेह बताता है कि राजपुर एक बार फिर विकास, स्थिरता और प्रगति की राह पर बढ़ने को तैयार है।”

नीतीश कुमार के सुशासन पर जताया विश्वास

अपने संबोधन में श्री निराला ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और सुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने जिस सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की बुनियाद रखी है, उसी को और सशक्त बनाने का कार्य हम राजपुर की धरती से करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को अब ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो “राजपुर को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस योजना लेकर आए।

आत्मनिर्भर और समृद्ध राजपुर की दिशा में संकल्पित

श्री निराला ने कहा कि राजपुर क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार के क्षेत्र में जो कार्य पिछले वर्षों में हुए हैं, उन्हें और गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में गाँव-गाँव तक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना, युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाना, महिलाओं के लिए स्वरोजगार योजनाएँ तथा छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार का सपना तब ही साकार होगा जब हर विधानसभा आत्मनिर्भर बने। आत्मनिर्भर और समृद्ध राजपुर उस दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

को

कार्यकर्ताओं में उत्साह, जनता में विश्वास

राजपुर के विभिन्न गांवों में जनता और कार्यकर्ताओं का जो उत्साह देखने को मिला, वह यह संकेत दे रहा है कि क्षेत्र की जनता एक बार फिर एनडीए गठबंधन के प्रति अपना विश्वास दोहराने जा रही है। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजपुर में विकास का सिलसिला निराला जी के नेतृत्व में लगातार जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button