संतोष निराला ने राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क
पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कहा – “जनता का विश्वास ही मेरी असली ताकत है”


न्यूज विज़न। बक्सर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र शुक्रवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने अपने क्षेत्र के राजपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, समस्याएं सुनीं और अपने पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद मांगा।
जनसंपर्क अभियान में उनके साथ बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में लोगों ने संतोष निराला का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जीत का भरोसा दिलाया।
जनता के बीच लोकप्रियता में इजाफा
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि संतोष निराला के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई थी, सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार हुआ। लोगों ने उम्मीद जताई कि अगर निराला दोबारा विधायक बनते हैं तो अधूरे कार्य पूरे होंगे।

“बिहार में विकास की गाड़ी नीतीश जी के नेतृत्व में ही तेज चलेगी” – निराला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार निराला ने कहा कि राजपुर की जनता ने हमेशा मुझे स्नेह और आशीर्वाद दिया है। मैं जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं और विकास ही मेरा एकमात्र एजेंडा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जो प्रगति की है, उसे और आगे बढ़ाने के लिए एनडीए सरकार जरूरी है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे राजपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने में योगदान दें।
एनडीए कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
जनसंपर्क अभियान के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए क्षेत्र में “फिर से निराला सरकार” का संदेश फैलाया। स्थानीय युवाओं ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ग्रामीणों की उम्मीदें और निराला का वादा
गांव-गांव में निराला ने जनता से कहा कि आने वाले समय में वे कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ठोस कदम उठाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि वे इस बार भी संतोष निराला पर भरोसा जताएंगे, क्योंकि उन्होंने हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी है।





