POLITICS

राजपुर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी संतोष कुमार निराला ने किया नामांकन, कहा : विकास की रफ्तार को और तेज करेंगे

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
राजपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

 

नामांकन के बाद संतोष कुमार निराला ने कहा कि इस बार राजपुर की जनता जात-पात नहीं बल्कि विकास के नाम पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने तेज़ी से विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है। निराला ने कहा कि राजपुर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की बेहतर व्यवस्था की गई है, वहीं युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी के अवसर भी लगातार मिल रहे हैं। एक बार फिर से जनता का समर्थन मिला तो विकास की यह रफ्तार और तेज होगी। नामांकन के बाद धनसोई उच्च विद्यालय खेल मैदान परिसर में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल धनसोई अध्यक्ष लखन मल्होत्रा ने की, जबकि संचालन जदयू इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाहा ने किया।

 

सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधान परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव “विकास बनाम अराजकता” की लड़ाई है। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि “2005 से पहले का बिहार भय और अराजकता का प्रतीक था। उस दौर में न सड़क थी, न बिजली, न कानून का राज। लेकिन अब बिहार बिजली के युग में है, लालटेन के नहीं।” उन्होंने जनता से अपील की कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मज़बूत करें ताकि विकास की गाड़ी आगे बढ़ती रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। मंच पर जदयू अध्यक्ष फुटूचंद सिंह, मनोज कुशवाहा, धनंजय त्रिगुण, जयप्रकाश पटेल, उत्तम तिवारी, अशोक सिंह, विराट राय, सुधा देवी, ठाकुर प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभा के दौरान “एक बार फिर एनडीए सरकार – विकास के साथ बिहार” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। समर्थकों ने नारे लगाए “राजपुर बोले – विकास ही लक्ष्य, संतोष निराला ही विकल्प!”

वीडियो देखें :

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button