मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बड़ी सौगात 75 लाख महिलाओं के खाते में पहुँचे ₹7500 करोड़
बक्सर की 24 हज़ार से अधिक दीदियों को मिला लाभ



न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को प्रति महिला ₹10,000 की दर से कुल ₹7500 करोड़ की राशि का सीधा अंतरण किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर भवन बक्सर में हुआ, जिसमें जिला पदाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी, डीपीएम जीविका एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया।








बक्सर जिले में इस योजना के तहत 24,130 जीविका दीदियों के बीच ₹24 करोड़ 13 लाख की राशि का वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं के चेहरों पर उत्साह और आत्मनिर्भर बनने का जज़्बा साफ झलक रहा था। इस योजना की खासियत यह रहा कि राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को मिलेगा रोजगार हेतु आर्थिक सहयोग, शुरुआत में ₹10,000 की राशि, आगे चलकर आकलन के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता, प्रशिक्षण एवं उद्यमिता को बढ़ावा, ताकि महिलाएं अपने पसंद का रोजगार आसानी से शुरू कर सकें, महिलाओं को जोड़ा जाएगा 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों और 1.40 करोड़ जीविका दीदियों के नेटवर्क से, उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहर तक हाट-बाजार विकसित करने की व्यवस्था।




इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना, परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और राज्य व देश के आर्थिक विकास को नई गति देना।

