भ्रष्टाचार चरम पर, अधिकारी बेलगाम : राज रौशन यादव




न्यूज़ विज़न। बक्सर
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राज रौशन यादव ने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता का अभाव साफ देखा जा सकता है।









उन्होंने कहा कि हमारे समय में कमीशनखोरी जैसी प्रवृत्ति नहीं थी। जो भी कार्य होते थे, उनमें गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाती थी। आज की तुलना में उस दौर के कार्य कहीं बेहतर थे। यादव ने आरोप लगाया कि अब तो सड़कों और नालियों का निर्माण महज दिखावे के लिए किया जा रहा है, जिनकी हालत एक-दो महीने में ही जर्जर हो जाती है।






समाजवादी पार्टी से अपने जुड़ाव पर बोलते हुए राज रौशन यादव ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। अगर समाजवादी पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। ऐसे में साफ नीयत और विकासोन्मुख सोच रखने वाले नेताओं को ही जनता का समर्थन मिलेगा।
वीडियो देखें :

