CRIME

होटल आकर्षक हेरिटेज में चल रहा था जुआ, पुलिस ने की छापेमारी मैनेजर समेत सात गिरफ्तार

गिरफ्तारी के दौरान मौके से करीब दो लाख पैंसठ हजार रुपए के साथ ताश का गड्‌डी भी हुआ बरामद

न्यूज विजन | बक्सर
शहर के चरित्रवन स्थित होटल आकर्षक हेरिटेज में चल रहे जुआ अड्‌डा पर पुलिस ने छापेमारी किया। इस दौरान छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जुआरियों काे पुलिस थाना लाकर पूछताछ कर रही है। वही पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से करीब दो लाख पैंसठ हजार रुपए के साथ ताश का गड्‌डी भी बरामद किया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। होटल में छापेमारी के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

बरामद पैसा और तास की गड्डी के साथ थानाध्यक्ष
नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शहर के चरित्रवन मोहल्ला स्थित आकर्षक हेरिटेज होटल में जुआ का संचालन किया जा रहा है। तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश मिलते ही टीम का गठन कर होटल में छापेमारी किया गया। होटल के एक कमरे से छह लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सेण्डीगेट के दीपक यादव, शिवपुरी के मनोेज कुमार पांडेय, पीपी रोड के विनोद शर्मा, बाबानगर के अभिषेक कुमार, सिविल लाइन के शशिभूषण सिंह, स्टेशन रोड के राजकुमार को जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा गया है। सभी के पास से मिलाकर करीब दो लाख पैंसठ हजार से अधिक रुपए बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से ताश की गड्‌डी भी बरामद किया। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी गिरफ्तार को लेकर थाना पहुंच गई। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर होटल के कमरे को सील करने की भी कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ एक जुआरी: होटल में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को देखते ही एक जुआरी फरार हो गया। पुलिस टीम से मिली जानकारी के मुताबिक एक खिड़की के रास्ते जुआरी फरार हो गया। फरार जुआरी की भी पुलिस ने पहचान कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार जुआरी के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button