बड़ी खबर : बक्सर नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद चुनाव में पैसे का खेल ! ठेकेदार चला रहे हैं सरकार?




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में उप मुख्य पार्षद चुनाव जैसे-जैसे निर्णायक दौर में पहुंच रहा है, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप की आग भड़क रही है। इसी बीच बेबी देवी के प्रतिनिधि सुनील मिश्रा ने एक गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि चेयरमैन प्रतिनिधि और उनके करीबी ठेकेदारों द्वारा सोनी देवी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए वार्ड पार्षदों को ₹1 लाख तक की रिश्वत दी गई है।







सुनील मिश्रा ने कहा :
नगर परिषद की असली सरकार अब जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि नहीं, बल्कि ठेकेदार चला रहे हैं। ये ठेकेदार न सिर्फ़ योजनाओं का काम तय कर रहे हैं, बल्कि पार्षदों को ‘टीका’ यानी समर्थन दिलाने का दावा भी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सारा खेल चेयरमैन प्रतिनिधि की जानकारी और संरक्षण में चल रहा है। क्या लोकतंत्र को बाजार बना दिया गया है? बक्सर में एक ओर जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर सत्ता की कुर्सी के लिए बोली लग रही है। क्या यह लोकतंत्र की हत्या नहीं?

वीडियो देखें :

