भाजपा युवा नेता अमित पांडेय ने प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी को दी जन्मदिन की बधाइयां




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं बक्सर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडेय ने हार्दिक शुभकामनाये एवं बधाई देते हुए कहा कि बड़े भाई मिथिलेश तिवारी हमारे मार्गदर्शक रहने के साथ उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाया है। आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें यही कामना करता हूँ।







अमित पांडेय ने कहा कि बक्सर लोकसभा क्षेत्र के अलावा पुरे प्रदेश में वे युवाओ के प्रेरणा स्त्रोत रहे है साथ ही वे भाजपा से युवाओ को जोड़ने का निरंतर कार्य करते रहते है। उनका राजनैतिक जीवन जनकल्याण से जुड़ा हुआ है। साथ ही पिछले एक वर्षों में बक्सर के विकास के लिए लगातार केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर जिले के लिए विभिन्न योजनाओ को धरातल पर उतारने के लिए सदैव तत्पर रहते है। बक्सर विधानसभा की तमाम जनता की तरफ से आपको शुभकामना देते हुए आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मनोकामना करते है।


