तिलक से पहले गायब हुआ इंजीनियर दूल्हा, परिजन परेशान




न्यूज विजन । बक्सर
घर पर चल रहा था तिलक समारोह की तैयारी और इंजीनियर दूल्हा बक्सर स्टेशन से उतरकर घर जाने के लिए रवाना हुआ लेकिन रास्ते से गायब हो गया। जिसके बाद परिजन परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाई। जिसके बाद हरकत में आई नगर थाना पुलिस गायब दूल्हा को ढूंढने में जुट गई।
इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जिला के रसड़ा गांव के पारसनाथ के पुत्र सुनील कुमार की शादी तय हुई थी। जिसका शुक्रवार को तिलक समारोह था। सुनील कुमार उड़ीसा में टाटा कंपनी में इंजीनियर के पद पर नौकरी करता है। सुनील शुक्रवार की सुबह उड़ीसा से अपने गांव जाने के लिए बक्सर स्टेशन पर उतरा। युवक रसड़ा जाने के लिए बक्सर स्टेशन पर ऑटो में सवार हुआ। ऑटो में सवार होने के बाद भी युवक समय पर अपने घर नहीं पहुंचा। युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन युवक से संपर्क साधने का प्रयास किया। संपर्क नहीं होने पर परिजन युवक के तलाश में बक्सर पहुंचे। परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी नगर थाना पुलिस को देते हुए युवक के तलाश करने की गुहार लगाई।








नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक ऑटो में सवार होता हुआ ऑटो में सवार होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद से युवक गायब है। पुलिस ऑटो की पहचान कर युवक की तलाश कर रही है। युवक के गायब होने से परिजन काफी परेशान है।

