CRIME
गंगा में डूब दो युवको की मौत, पुलिस कर रही है पहचान की कोशिश




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमेश्वर स्थान गंगा नदी में डूबने से दो युवको की मौत हो गयी। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है वही मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है।








प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की संध्या लगभग पांच बजे सुमेश्वर स्थान गंगा नदी में तीन युवक स्नान कर रहे थे। जिसमे दो डूबने लगे तभी तीसरा युवक वहां से भाग निकला। सुमेश्वर स्थान पर गंगा नदी किनारे से किसी ने पुलिस को सूचना दी। तभी नगर थानाध्यक्ष ने महाजाल व गोताखोर के साथ भेजा गया। तत्काल युवको को गंगा नदी से निकाल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की शव बरामद कर सदर अस्पताल में रखा गया है और पहचान की कोशिश की जा रही है।




