विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज




न्यूज़ विज़न। बक्सर
दहेज में बाइक के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही महिला थाना पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








महिला थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार नया भाेजपुर की एक लड़की की शादी 17 फरवरी 2023 काे आरा जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के टिकठी गांव के स्व. बुधन अली के पुत्र माे. जमील के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज में बाइक की मांग की जाने लगी। बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वाले लड़की काे अपने घर नहीं ले जा रहे थे। स्थानीय लाेगाें के पहल पर लड़की काे ससुराल वाले अपने साथ घर ले गए। घर ले जाने के बाद भी उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना किया जाता था। बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर 10 जनवरी 2024 काे घर से निकाल दिए।


मामले काे लेकर कई बार समझाैते का प्रयास किया गया। समझौता नहीं होने पर विवाहिता ने मामले काे लेकर पति समेत आठ लाेगाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिका तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

