POLITICS

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहां सबको सम्मान दिया जाता है : संजय तिवारी

जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्मान समारोह सह नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

न्यूज विजन | बक्सर
सोमवार को जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा सम्मान समारोह सह नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय का पदभार ग्रहण समारोह मेन रोड स्थित महावीर स्थान कृष्णा सिनेमा परिसर में आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह के पूर्व डॉ मनोज पाण्डेय पटना से श्रमजीवी एक्सप्रेस से बक्सर स्टेशन पहुचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। और एक जुलूस के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय महावीर स्थान मेन रोड पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम एवम माला से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात
समारोह को संबोधित करते हुए राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि जिले में हमलोग बाद में सर्वप्रथम आप सभी कार्यकर्ता और जनता है जिन्होंने 2015 में बड़े भाई संजय तिवारी को प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया, जिसके बाद 2020 में आप सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के बल बूते राजपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिए। अब पूरे देश की जनता भाजपा सरकार से ऊब गई है 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना है। वही संजय तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। वहीं अब पार्टी का स्थाई कार्यालय इसी स्थल पर खुलेगा जहां एक शिकायत पेटी बनाया जायेगा जिसमे जिलेभर की जनता अपना शिकायत दर्ज करा सकते है। वही शिकायत के बाद जिलाध्यक्ष के साथ हम दोनो विधायक और अन्य नेता अपने स्तर से समस्याओं का निदान कराया जायेगा।कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सदस्य डॉ प्रमोद कुमार ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रज किशोर पांडे, कामेश्वर पांडे, जयराम राम, सत्येंद्र ओझा, आशुतोष त्रिपाठी, बजरंगी मिश्रा, वीरेंद्र राम, अनिल उपाध्याय, अनिल त्रिवेदी, प्रभाकर ओझा, प्रशांत पूजा, राजू वर्मा, अभय मिश्रा, स्नेहशीष हर्षवर्धन, मनोज उपाध्याय, रोहित उपाध्याय, त्रियुगी मिश्रा, फारुख खान, रामजतन यादव, राजू पांडे वकील यादव सिंह, दीपक, गोलू, अभिषेक, वकील यादव, सुरजीत, कुंभकरण, राजनारायण दुबे, सत्यानंद मिश्रा, विद्यापति तिवारी, राजारमन पांडे, सत्यदेव प्रसाद, महिला कांग्रेस साधना पांडे, पूनम, राजू, सुरेश प्रसाद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बंकटेश चौबे, तारकेश्वर पाठक, महेंद्र चौबे, अरुण, चंद्रशेखर पाठक, सत्यदेव ओझा, हरिशंकर यादव, सरजू यादव, जगदीश सिंह, विमलेश पाठक सहित हजारों लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button