नगर थाना से महज 200 मीटर की दुरी पर दो पक्षों में गोलीबारी, एक घायल
जेल से छूटने के बाद अंकित यादव ने फैलाई दहशत, मौके पर पहुंचे डीएसपी, एक हिरासत में




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर थाना से महज 200 मीटर की दुरी पर स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुयी। जिसमे एक युवक सर्वजीत सिंह उर्फ़ अंकुश को गोली लगी है, जिसका इलाज अहिरौली स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। वही इस मामले में एक युवक को नगर थाना पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।







घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पेट्रोल पंप के समीप किराये पर रूम लेकर हिमांशु ठाकुर नामक युवक पढाई करता है जिसका मित्रलोक कॉलोनी के रहने वाले अंकित यादव से पूर्व का विवाद चल रहा था। जो की जेल से छूटकर आने के बाद सोमवार को अंकित यादव ने दर्जनों युवकों के साथ हिमांशु ठाकुर को मारने के लिए उसके मकान में पहुंच गया। जहां हिमांशु के साथ भी कई युवक मौजूद थे। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुआ जिसके बाद गोलीबारी भी हुयी जिसमे सर्वजीत सिंह उर्फ़ अंकुश को गोली लग गयी। गोली लगने के बाद उसके साथियों ने अहिरौली स्थिति एक निजी क्लिनिक में ले जाकर भर्ती करवाया। वही अंकित यादव मौके से फरार हो गया। गोलीबारी की घटना के बाद अफरा तफरी माहौल बन गया। वही स्थानीय लोगों ने बताया चार से पांच राउंड फायरिंग हुयी है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी धीरज कुमार नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा द्वारा धनसोई थाना क्षेत्र के लालाचक जिसका वर्तमान पता मित्रलोक कालोनी के छोटू उर्फ़ आदित्य को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ किया जा रहा है।

डीएसपी धीरज कुमार ने बताया की अंकित यादव और हिमांशु राय के बीच पूर्व के विवाद को लेकर घटना हुयी है वही अंकित यादव का आपराधिक इतिहास भी है और हाल के दिनों में जेल छूटकर आया है। उन्होंने बताया की घटना स्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

