बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जिले के पांच वुशु खिलाड़ी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को बिहार सरकार द्वारा पटना के ज्ञान भवन में आयोजित बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह में जिले के पांच वुशु खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के उद्घाटन खेल मंत्री बिहार सरकार सुरेंद्र मेहता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पी आर श्रीजेश पद्मश्री खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित ओलंपिक पदक विजेता भारतीय हॉकी के पूर्व गोलकीपर के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।







कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी पांच खिलाड़ियों को नकद राशि पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वाले वुशु खिलाड़ियों मे अमृत कुमार, रुस्तम सिंह, अमीषा कुमारी, प्रियांशु कुमारी एवं पूजा कुमारी यह सभी खिलाड़ी सत्र 2023-24 के तहत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। सभी वुशु खिलाड़ियों को सम्मानित होने पर संघ के महासचिव मुकेश कुमार, अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव राम रतन पाठक, विवेक कुमार और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिलीप कुमार, श्याम रजक, लव शर्मा, निधि कुमारी, सुधीर कुमार आदि ने बधाइयां दी है।


