OTHERS

केसरवानी वैश्य नगर सभा का हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित परिवार मिलन समारोह

समाज को जोड़ने के लिए आयोजित करते है परिवार मिलन समारोह 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मंगलवार को केसरवानी वैश्य नगर सभा द्वारा 13 वां परिवार मिलन समारोह शहर के किला मैदान में हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित किया गया। जिसका उदघाटन नगर अध्यक्ष गोपाल जी केसरी, उपाध्यक्ष राजेश केशरी, महामंत्री संतोष केसरी, कोषाध्यक्ष संतोष केसरी, जिलाध्यक्ष प्रमोद केसरी, बिहारी केसरी, दीनबंधु केसरी, ईश्वरचंद्र केसरी ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं महर्षि कश्यप के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता गुप्तेश्वर केसरी एवं संचालन डॉक्टर रवि कुमार तथा डॉक्टर ओम प्रकाश केशरी ने संयुक्त रूप से किया। परिवार मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष गोपाल केसरी ने केसरवानी समाज को जोड़ने के लिए कहा। वही कार्यक्रम उद्देश्य पर प्रकाश डालते उन्होंने कहा कि सभी एकजुट रहकर हम बड़े कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते है। सभी बच्चों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। किला मैदान में आयोजित समारोह के दौरान मेला जैसा नजारा था। जहां एक तरफ रंगमंचीय कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी और लोग खेल प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता का आनंद ले रहे थे। बीच बीच में बने विभिन्न प्रकार के भोजन पदार्थों का भी लोग मजा ले रहे थे। महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर एवं बैलून फोर प्रतियोगिता का भी लोगों ने मजा लिया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

 

समारोह में बिहार प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए अधिकारियों,बक्सर नगर के अधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष अस्थमा केसरी, महासभा के अर्जुन प्रसाद, नगर महिला अध्यक्ष रेखा केसरी, तरुण सभा के मोहन केसरी, ऋषभ केसरी, प्रीतम केसरी, दीपक केशरी, प्रदीप केशरी, श्यामसुंदर केसरी, भोला जी केसरी, कमलेश केशरी समेत हजारों महिलाओं बच्चे एवं पुरुष शामिल थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अशोक केशरी ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button