संस्कार व संस्कृति के बिना शिक्षा अधूरी: रामलाल सिंह
सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांत स्तरीय के दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक परिषद् एवं मार्ग दर्शक बैठक आयोजित


न्यूज विजन। बक्सर
भारतीय शिक्षा समिति सह शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि संस्कार व संस्कृति के बिना शिक्षा अधूरी है, आज हमे विद्या भारती में AI के साथ आधुनिक शिक्षा देना है तो वही भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रकाश का भी तेज भरना है। गुणवता पूर्ण शिक्षा के लिए कार्य करना है। रामलाल सिंह सिविल लाइंस स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के अहिल्याबाई सभागार में शनिवार को देश के सबसे बड़ी विद्यालयों के श्रृंखला वाली संस्थान विद्या भारती के बिहार प्रदेश के प्रांत स्तरीय के दो दिवसीय प्रांतीय शैक्षिक परिषद् एवं मार्ग दर्शक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के भारतीय शिक्षा समिति सह शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, पूर्णकालिक ब्रह्मदेव प्रसाद, गंगा प्रसाद, धीरेन्द्र कुमार, धारणीकांत पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने की। आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना के रूप में विषय को विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने रखा। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में विगत सत्र के कार्यों की समीक्षा विस्तार से की गई। वहीं आगामी सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों की कार्य योजना तैयार की गई। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार के 17 जिलों के सतर से अधिक विभिन्न विषयों के प्रमुख भाग ले रहे हैं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर महेशदत्त सिंह ने किया। मौके पर जिला प्रचारक अभिषेक भारती, वीरेंद्र कुमार, धरनी कांत पांडेय, गंगा चौधरी, परमेश्वर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।





