OTHERS

28 अप्रैल को जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती

जिला नियोजनालय के कार्यालय स्थित संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर में जॉब कैम्प का होगा आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आगामी 28 अप्रैल को जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर में जॉब कैम्प का आयोजन होने जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने  दी है।

 

 

उन्होंने बताया कि ELITE FOODS PRIVATE LIMITED कंपनी PRODUCT JON HELPER के पचास पद पर बहाली लेगी। इस पद के लिए 16000 से 18000 प्रति माह  वेतन निर्धारित है। इसमें ओवर टाईम वेतन का प्रावाधान भी शामिल है। जो 12 घंटे की शिफ्ट के लिए उचित मुआवजा सुनिश्चित है। उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष और योग्यता 8th, 10th, ITI होना अनिवार्य है। कार्य स्थल HOSUR (NEAR BENGALURU) IN TAMIL NADU और THRISSURNAND KOCHI DISTRICT IN KERALA है। वहीं निःशुल्क आवास और भोजन तथा साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी।

 

 

ELITE FOODS PRIVATE LIMITED कंपनी PACKING HELPERS के पद पर पचास अभ्यर्थियों की बहाली लेगी।  वेतन इन हैंड सैलरी 16000 से 18000 प्रतिमाह है। इसमें ओवर टाईम वेतन का प्रावाधान भी शामिल है। जो 12 घंटे की शिफ्ट के लिए उचित मुआवजा सुनिश्चित है। उम्र सीमा 18 से 42, योग्यता 8th, 10th, ITI होना चाहिए। कार्य स्थल THRISSUR AND KOCHI DISTRICTIN KERALASTATE AS WELL HOSUR (Near Bengaluru) in Tamil Nadu है । वहीं निःशुल्क आवास और भोजन तथा साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे।

नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11.00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि यह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button