OTHERS

दिव्यभारत ट्रस्ट द्वारा संस्था के संस्थापक संतोष पोद्दार का जन्मदिवस संघर्ष दिवस के रूप में मनाया 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

दिव्यभारत ट्रस्ट ने अपना वार्षिक उत्सव संस्था के संस्थापक संतोष पोद्दार के जन्मदिन पर संघर्ष दिवस के रूप में मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कन्हैया मिश्रा ने की, जबकि संचालन संस्था के अध्यक्ष ई. अरुण कुमार ओझा ने किया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर बक्सर नगरपरिषद के चेयरमैन कमरुन निशा एवं प्रतिनिधि नियामतुल्ला फरीदी एवं अन्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर दिव्यभारत ट्रस्ट की उपक्रम महिला अधिकार इकाई के सदस्यों को पगड़ी और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले युवाओं और महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्नेक सेवियर हरिओम नारायण, एमभीएस फिल्म के मिट्ठू बाबा, विवेक तिवारी,अनीश पाण्डेय, आकांक्षा कुमारी, मोहित दुबे, प्रत्यूष कुमार, कृष्णा शर्मा को सम्मान पत्र देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

संस्था का शिक्षा और रोजगार पर जोर:

ई.अरुण कुमार ओझा ने अपने संबोधन में बताया कि संतोष पोद्दार के देखरेख में शुरू हुआ यह ट्रस्ट शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई आयाम पूरे कर रहा है। प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बिप्ट तथा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला अधिकार इकाई की शुरुआत की गई है, समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना हीं हमारा लक्ष्य है।

महिलाओं का उत्साहवर्धन: 

माई के संयोजिका प्रियंका शर्मा ने कहा कि मात्र एक महीने में 800 सदस्यों को जोड़ना इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं कुछ बेहतर करने का इंतजार कर रही हैं, बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण करने लिए सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है, आज भी महिलाएं दोयम दर्जे की जिंदगी जीने को मजबूर है लेकिन महिला अधिकार इकाई उन्हें सशक्त बनाने का कार्य करेगी। सुनैना यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही ट्रस्ट का लक्ष्य है, बक्सर के सभी गांवों के अपने सदस्यों को सबल बनाना हमारा प्रथम कार्य है उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव विनोद पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ एस एन सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ श्रीनिवास चतुर्वेदी, श्री भगवान पाण्डेय, प्रकाश पोद्दार, कृष्ण शर्मा, मीरा सिंह, रविता, फुलवंती, हेमवती, माधुरी, किरण, सीमा,अन्नू पोद्दार, अजय कुमार उर्फ विनय कुशवाहा, मोहित दुबे उप प्रमुख चौसा, प्रमिका पाण्डेय सहित सैकड़ों अन्य मौजूद रहे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button