OTHERS

जलवायु परिवर्तन और प्राकृति से छेड़छाड़ का नतीजा अधिक गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है : प्रेम कुमार

कवलदह पार्क में 75 वें वन महोत्सव कार्यक्रम में मंत्री ने पौधा बिक्री स्टाल का किया उद्घाटन और चलंत पौधा बिक्री के दो वाहनों को  किया रवाना 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

ग्लोबल वार्मिंग वैश्विक चुनौती बन गई है। जलवायु परिवर्तन के चलते समय पर बारिश नहीं होना या फिर कम होना, अधिक गर्मी पड़ना आदि समस्याओं से हर कोई जूझ रहा है। जलवायु परिवर्तन प्राकृति से छेड़छाड़ का नतीजा भुगतना पड़ रहा है। यहां का तापमान 47 से 48 डिग्री पहुंच जाना निश्चित रूप से चिंतनीय है। उक्त बातें बुधवार को नगर के कवलदह पार्क में आयोजित 75 वें वन महोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा।

 

 

75 वें वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री डॉ प्रेम कुमार का सर्वप्रथम डीएम अंशुल अग्रवाल और डीडीसी महेंद्र पाल ने बुके देकर स्वागत किया तत्पश्चात कवलदह पार्क के मुख्य गेट पर एक माह तक पौधा बिक्री स्टॉल का उद्घाटन किया , जिसके बाद पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंच शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किये।  वही पार्क में एक पौधा लगाकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये।  वही उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा की पेड़ पौधों का कम होने का परिणाम समूची दुनिया भुगत रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए पौधा लगाने के बाद उसे संरक्षित करना होगा। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आह्वान किया है। इस योजना के तहत पौधा लगाने का कार्य किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जिले में वन महोत्सव 2024 के तहत कुल 5 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य है। इसके तहत एनएच के किनारे, गंगा नदी के कछार पर, स्कूल, खेतों के मेढ़ आदि स्थलों पर पौधा लगाने का अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-देहातों में हरी दामन बढ़ाने के लिए पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ और मां जीवनदायिनी होती है। उन्होंने कहा कि सुख और समृद्धि के लिए प्राकृति से जुड़ना होगा। प्राकृति से छेड़छाड़ हमें विनाश की ओर ले जाता है। कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के बराबर होता है। मौके पर रेंज ऑफिसर सुरेश कुमार, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी शिवनंदन चौधरी, डीएफओ विकास अहलावत  आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में जल जीवन हरियाली योजना के तहत चलंत पौधा बिक्री वाहन को हरी झंडी दिखाकर मंत्री डॉ प्रेम कुमार रवाना किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चलंत पौधा बिक्री के दो वाहन सभी प्रखंडों और पंचायत में पहुंचेंगे। इस वाहन से लोग मात्र दस रुपये में पौधा की खरीदारी कर सकते हैं। उन्होंने वन क्षेत्र के अधिकारियों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पर्यावरण मित्र बनाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button