राजनीति के कीचड़ में खिला हुआ कमल थे पंडित जगनारायण त्रिवेदी : सरोज उपाध्याय
व्यव्हार न्यायालय के पुस्तकालय भवन में मनाई गयी पंडित जगनारायण त्रिवेदी की 14 वीं पुण्यतिथि


बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अधिवक्ता जगनारायण त्रिवेदी की 14 वीं पुण्यतिथि व्यवहार न्यायालय के पुस्तकालय भवन में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा की अध्यक्षता मनाई गयी। जिसका संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर परसदा वर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बार संघ के अध्यक्ष द्वारा पंडित जगनारायण त्रिवेदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि करने के साथ किया गया। जिसके पश्चात् पूर्व अध्यक्ष सूबेदार सिंह व अन्य अधिवक्तागण ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में अधिवक्ता सरोज उपाध्याय ने पंडित जगनारायण त्रिवेदी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह बहुत ही सलीम स्वभाव के एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे का उम्र वह राजनीति के कीचड़ में कमल के समान खिले रहे राजनीति की काली कोठरी में रहने के बावजूद भी वह पूरी तरह से बेदाग छवि के एवं महात्मा की तरह थे।






