CRIME

गंगा  में मछली पकड़ने के दौरान किशोर डूबा, परिजनों में मचा कोहराम 

स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोस

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा महादेवा घाट पर रविवार की शाम गंगा नदी में एक किशोर के डूबने से अफरा तफरी का माहौल हो कायम गया है। किशोर घर से मछली पकड़ने के लिए नाव से निकला था। स्थानीय नाविक और गोताखोरों द्वारा लगातार ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। वही सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस और चौसा सीईओ के कर्मचारी के अलावा,स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी लगातार प्रशासन से संपर्क कर गोताखोर और महाजाल की मांग कर रहे है।बारह घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं करने को लेकर आक्रोश व्याप्त है साथ ही स्वयं ढूंढने का प्रयास कर रहे है लोग।

 

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोली निवासी बबन चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार है। वह किसी मुहल्ले के युवक के साथ नौके पर मछली पकड़ने चला गया। वह महादेवा घाट के सामने जाल से मछली पकड़ रहे थे। जाल डालते समय वह असंतुलित हो गया। जहा वह नौके से अचानक गिर पड़ा। जिससे वह गंगा में डूब गया। जिसकी सूचना शाम 7 बजे  गांव में पहुंचते ही सभी महादेवा घाट पर पहुंच किशोर को ढूढने के प्रयास में जुट गए।वही इस घटना की सूचना स्थानीय वार्ड परषिद प्रतिनिधि रिजवान खान द्वारा चौसा सीओ व मुफस्सिल पुलिस को दी गई। अमित तीन भाइयों में बड़ा पुत्र था। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

इधर, घटना की सूचना पर महादेवा घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन झा द्वारा बताया गया की सूचना पुलिस टीम को घाट पर भेजा गया है। वही इस संबंध में चौसा सीओ आरती कुमारी द्वारा बताया गया की सूचना पर कर्मचारी को भेजा गया है। साथ उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button