दलित-अति पिछड़ों की अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगा मोर्चा: सरोज राजभर
दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की ओर त्री-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्मान समारोह का हुआ आयोजन किया


न्यूज विजन। बक्सर
वृंदावन वाटिका परिसर में जिला दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की ओर से जिला संयोजक एवं पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर की अध्यक्षता में त्री-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राम इकबाल ठाकुर ने किया। सबसे पहले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में उक्त मोर्चा प्रभागियों को चुनाव मैदान में उतारते हुए विजयी होने तक लगातार संघर्ष करने का काम करेगा।
मोर्चा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन ठाकुर को आरएमएस रेलवे बिहार सर्किल के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर मोर्चा की ओर से फूल-माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। जिला संयोजक सरोज राजभर ने कहा कि दलित और अति पिछड़ों की लड़ाई वे अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे। दलित और अति पिछड़ों के मान सम्मान की रक्षा के लिए वह जान की बाजी तक लगा देंगे।
मौके पर जिला सह संयोजक दीनानाथ ठाकुर, महिला संयोजक कृष्णावती देवी, अजीत कुमार, प्रकाश उर्फ सिपाही राजभर, सुनीता देवी, रमाकांत चंद्रवंशी, सुदर्शन, राजकुमार राजभर, जगदीश ठाकुर, सरिता देवी, चुन्नू प्रजापति, शिव शंकर प्रजापति, मनजीत राजभर, करण चौधरी, राहुल कुमार, अरविंद कुमार, मुन्ना राजभर आदि मौजूद थे।





