OTHERS

UPSC भारतीय वन सेवा (IFOS) में प्रित्येष राज की ऑल इंडिया 79वीं रैंक, बक्सर पहुंचने पर भव्य स्वागत

ठठेरी बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर दादा लक्ष्मी प्रसाद ने किया सम्मान, माता-पिता सहित पूरे परिवार ने जताई खुशी और गर्व

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
UPSC भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service – IFoS) परीक्षा में ऑल इंडिया 79वीं रैंक हासिल कर बक्सर का नाम रोशन करने वाले शहर के अम्बेडकर चौक निवासी प्रित्येष राज के बक्सर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि को लेकर परिवार और पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

 

बक्सर आगमन पर प्रित्येष राज का स्वागत उनके दादा एवं माँ मुंडेश्वरी सेवा समिति के संयोजक सह जदयू नेता लक्ष्मी प्रसाद द्वारा ठठेरी बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान पर किया गया। इस अवसर पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। इस मौके पर दादा लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि प्रित्येष की मेहनत, लगन और अनुशासन ने पूरे परिवार का मान बढ़ाया है। उन्होंने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। घर पहुंचने पर माता-पिता सहित सभी परिजनों ने भी प्रित्येष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल रहा।

 

स्वागत समारोह में पिता प्रफुल्ल कुमार, माता मधुबाला देवी, बहन पारो कुमारी, पलक कुमारी, रागिनी कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रित्येष की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी उनकी उपलब्धि को बक्सर जिले के लिए गौरव का क्षण बताया और कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button