ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर चालक की मौत, दो अन्य हुए घायल
घटना डुमरांव-विक्रमपथ पथ पर कोपवा़ बस स्टैंड के समीप

न्यूज विजन । बक्सर
जिले के कोरान सराय थाना क्षेत्र के डुमरांव-विक्रमपथ पर कोपवां गांव के समीप एक ऑटों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें मौके पर ही ऑटो चालक की मौत हो गई। वही इस घटना में एक शिक्षिका के हाथ में चोट आई है। जिसे स्थानीय लोगो द्वारा डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।






