जिला परिषद का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, 80 करोड़ खर्च नहीं होने पर अफसरशाही के खिलाफ बड़ा आंदोलन
पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों का समर्थन, जनसमस्याओं और भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर में जिला परिषद द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य राजू यादव ने की, जबकि संचालन केदार यादव ने किया। इस धरना को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।
शुक्रवार को पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा भी धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। इसके अलावा पूजा देवी, बेबी देवी, सुनैना देवी, गायत्री देवी, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, मनोज कुशवाहा, विजेंद्र पाल, अशोक यादव, दीपक यादव, नीरज यादव, विश्वा यादव समेत सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि धरना में शामिल हुए। धरना में शामिल वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में बढ़ती अफसरशाही और निरंकुश रवैये के कारण जिला परिषद बक्सर की करीब 80 करोड़ रुपये की राशि खर्च नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों का अनुपालन नहीं होने से आम जनता की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
वक्ताओं ने अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था, शिक्षा प्रणाली में गिरावट, जलजमाव, सिंचाई की समस्या, कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार, आवास, पेंशन और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं में गड़बड़ी जैसे कई गंभीर मुद्दे उठाए। साथ ही कृषि आपदा से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। धरनार्थियों का कहना है कि इन सभी मुद्दों को कई बार सदन में उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में जिला परिषद ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है, जो मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।
वीडियो देखें :





