CRIME

युवती के साथ शादी का झांसा देकर पांच वर्षो से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती ने भभुआ जिले के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच सालों से लगातार यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ उसने युवक के खिलाफ महिला थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

 

महिला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की बीस वर्षीया युवती ने भभुआ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी निवासी 25 वर्षीय कलस्टर चौधरी नामक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर ताल मटोल करने लगा।  काफी प्रयास के बावजूद वह शादी के लिए राजी नहीं हुआ। अंत में हार-थक कर युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में युवक के साथ परिवार के छह सदस्यों को भी आरोपी बनाया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद महिला थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button