OTHERS
सती घाट लाल बाबा आश्रम में 14 जुलाई से भागवत कथा का शुभारम्भ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के सती घाट स्थित लाल बाबा आश्रम परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारम्भ रविवार 14 जुलाई को सुबह 7 बजे शोभायात्रा के साथ शुभारम्भ होगा। और संध्या 3 बजे से 7 बजे तक कथा का आयोजन किया जायेगा। और 21 जुलाई को पूर्णाहुति के दिन भव्य भंडारा आयोजित किया जायेगा।











इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए लाल बाबा आश्रम के महंत सुरेंद्र जी महाराज ने बताया की 14 जुलाई को सुबह 7 बजे आश्रम से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और नगर भ्रमण करते हुए पुनः सती घाट आश्रम पहुंच संपन्न होगा। वही संध्या 3 बजे से 7 बजे तक उमेश भाई ओझा द्वारा भागवत कथा प्रस्तुत किया जायेगा। वही उन्होंने कहा की 21 जुलाई को पूर्णाहुति के साथ कथा विश्राम और भव्य भंडारा आयोजित किया जायेगा।

