CRIME

शहर के धोबीघाट मोहल्ले में अज्ञात लोगो द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत 

गली नंबर 6 में अहले सुबह तड़प रहा था युवक, टहलने निकले लोगो ने पुलिस को दी सुचना 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले में सोमवार की अहले सुबह गली में  एक युवक अधमरा युवक तड़प रहा था। जिसे सुबह टहलने निकले लोगो ने देखा और पुलिस को सुचना दिए जिसके तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस सदर अस्पताल ले गयी जहां युवक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक के पॉकेट से मिले कागजात और मोबाईल से परिजनों को सुचना दिया। और शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान रामेश्वर ओझा 31 वर्ष, पिता संतोष ओझा, देकुली धर्मपुरा के रूप में हुई है। आशंका जताया जा रहा है की यह हत्या प्रेम प्रसंग में हुआ है। हालांकि  सूचना पर परिजन पहुंच गए है वही नगर थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता संतोष ओझा ने बताया की रविवार को रामेश्वर धर्मपुरा से बक्सर स्थित नया बजार अपने फुआ के यहा जाने के लिए निकले थे। रात में कोई फंग्सन में शामिल होने के लिए तभी सुबह में जख्मी होने की सूचना मिली और बताया गया की धोबी घाट के 6 नबर गली में तड़प रहा था। जिसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसने दम तोड दिया। वही उन्होंने बताया की बेटा बहुत बेरहमी से शरीर पर जगह जगह पर वार किया है। वही उन्होंने बताया गया की बेटे की शादी हो चुकी है और एक बेटी भी है।

हालंकि नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की युवक को बहुत ही बेरहमी से पीटा गया है। घटना के सभी बिंदुओं पर जाँच किया जा रहा है परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी और मोबाईल लोकेशन के आधार पर बहुत जल्द हत्यारा गिरफ्त में होगा। परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद एफ आई आर दर्ज किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button