OTHERS

हैंग ग्लाइडिंग में स्वर्ण पदक जीत बक्सर के किसान पुत्र ने देश का नाम किया गौरवान्वित

राजपुर के संजीव को इंडोनेशिया में आयोजित टेलोमोयो कप प्रतियोगिता में मिला स्वर्ण, भारतीय सेना में सुबेदार के पद पर है तैनात

न्यूज विजन । बक्सर
जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के किसान पुत्र ने इंडोनेशिया मे
आयोजित टेलोमोयो कप-2023 में हैंग ग्लाइडिंग में स्वर्ण पदक जीत जिला ही नही बल्कि देश और सेना को भी गौरवान्वित किया है। भारतीय सेना की तरफ से भाग ले रहे सुबेदार संजीव कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। जिसके बाद संजीव को बधाईयां देनेवालो का तांता लग गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के राजेंद्र सिंह का बड़ा पुत्र संजीव कुमार वर्ष 2001 में सेना में भर्ती हुए। संजीव कुमार फिलहाल सेना में सुबेदार के पद पर हैं। उन्होंने 17 सितंबर से 24 सितंबर तक इंडोनेशिया में टेलोमोयो कप का आयोजन हुआ। जिसमें हैंग ग्लाइडिंग टीम में भारतीय सेना के तरफ़ से संजीव ने भाग लिया था। हैंग ग्लाइडिंग में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल एएम शर्मा, नायब सूबेदार मंगल देबबर्मा और हवलदार नागराज को कौशल पदक से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हैंग ग्लाइडिंग चैंपियनशिप में पहली बार भारतीय भागीदारी के साथ इतिहास रचा गया। पंचायत के मुखिया अनिल सिंह, शिक्षक संतोष सिंह समेत गांव और आसपास के लोगो ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button