स्टेशन परिसर से सात माह का बच्चा चोरी, जीआरपी कर रही है जाँच




न्यूज़ विज़न। बक्सर
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वेटिंग हॉल में साे रहे दंपत्ति का सात माह का बच्चा गुरुवार की सुबह चाेरी हाे गया। जिसका दम्पति द्वारा काफी खोजबीन किया गया। बच्चा नहीं मिला तो जीआरपी में बच्चा गायब होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी घटना की जांच में जुट गई है। जीआरपी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज काे खंगाल रही है। वहीं पीड़ित परिवार का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया है।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर जिला के मोहनिया के रहने वाले विदेशी अपने परिवार के साथ स्टेशन पर रहता था। दिन में फेरी लगाता था। रात में स्टेशन परिसर में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ साे जाता था। बुधवार की रात विदेशी अपने परिवार के साथ स्टेशन पर साे रहा था। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे एक अज्ञात महिला उनके सात माह के बच्चे को उठा ले गई। जब परिवार जगा ताे बच्चा माैके पर नहीं था। परिजनों ने पहले आसपास खोजा लेकिन बच्चा नहीं दिखा। परिजन जब अपने बच्चे काे नहीं देखा ताे परेशान पुरा स्टेशन परिसर के साथ आसपास भी खाक छानने लगे। काफी देर तक बच्चा के नहीं मिलने पर परिजनाें ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।


घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि एक महिला काे बच्चा ले जाते हुए सीसीटीवी में देखा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्चे के तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज का मदद लिया जा रहा है। वही बच्चे काे खाेजने का प्रयास जारी है।

