OTHERS

समान्य विद्यालयों में सामंजन की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए समवेशी शिक्षक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

समान्य विद्यालयों में सामंजन की मांग को लेकर बिहार राज्य समावेशी शिक्षा संघ के आहवाह्न पर राजयभर के समावेशी शिक्षक 21 नवम्बर से हड़ताल पर चले गये है। हड़ताल के प्रथम दिन राजयभर के शिक्षक पटना गर्दनीबाग में धरना दिए जिसके पश्चात् बुधवार से सभी जिला और प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में कार्यालय कक्ष के सामने धरना दे रहे है। वही हड़ताल पर जाने से जिले के सभी कोटि के दिव्यांग बच्चों का शैक्षिक कार्यक्रम बाधित है।

 

 

हड़ताल के दौरान सदर प्रखंड स्थित बीआरसी पर साधन सेवी विनोद कुमार पांडेय ने कहा की  हड़ताल पर राज्य के सभी विशेष शिक्षक सरकारी नीतियों के खिलाफ एवं सामान्य विद्यालयों में सामंजन हेतु किया गया है। राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत विशेष शिक्षकों ने नियमित नियुक्ति के लिए राज्य सरकार से आग्रह किया गया है। एनएएसएआरपी तथा बिहार समावेशी शिक्षा संघ के विशेष शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की बात कही है। वही उन्होंने कहा है की प्रदेश महामंत्री दिलीप कुमार मिश्रा के आहवाह्न पर विशेष शिक्षकों की नियमित नियुक्ति नहीं होने पर 21 नवंबर से हड़ताल किया गया है।  इसके बाद भी सरकार अब मांग पूरी नहीं करेगी तो जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन समावेशी शिक्षा संघ द्वारा धरना स्थल पर प्रत्येक जिलों का एक रोस्टर बनाया गया है जिन जिलों का रोस्टर खाली है वह अपना प्रखंड मुख्यालय में संसाधन कक्ष में सारा कार्यक्रम ठप करते हुए हड़ताल पर बैठ गए हैं। मौके पर पूजा सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, प्रिया कुमारी, डॉ रमेश चंद्र पांडे, राजकुमार सिंह शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button