RELIGION

संत मैरी चर्च नया बाजार में विशेष पूजा और कैरोल गीत के साथ चरनी में आये यीशु राजा

यीशु राजा आया की गीत से गूंज उठा चर्च परिसर, कैंडल जला लोगो ने मनाई जन्मदिवस 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

संत मैरी चर्च नया बाजार में येसु के जन्म के पहले के “आगमन काल के चार सप्ताह की तैयारी, 3 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर, प्रार्थना बाइबिल पाठ एवं पाप स्वीकार संस्कार के माध्यम से 23 दिसम्बर को पूरी की गई। पाप स्वीकार संस्कार, येसु के जन्म की तैयारी हेतु लोगों की पवित्रीकरण एवं शुद्धीकरण का संस्कार है। इस वर्ष, येसु के जन्म के सन्देश का कैरोल गीत विभिन्न गाँव मोहल्ले में 12 दिसम्बर से आयोजित किया गया था, जो 23 दिसम्बर को पूरा किया गया। तैयारी पूरी होने के साथ, चर्च एवं येसु के जन्म का चरनी या गौशाला सजकर तैयार कर दिया गया है। चर्च में वेदी और पवित्र मंजूषा को सजाकर तैयार किया गया है।

रविवार की शाम 6:30 बजे प्रभु येसु के जन्म का मिस्सा बलिदान बक्सर महागिरजाघर के प्रभारी पुरोहित फादर अनिल कुस द्वारा सम्पन्न किया गया। इस विधि में येशु के जन्म को दर्शाते हुए बालक येसु की मूर्ति एवं चरनी पर जाशिष दी जाती है। इस पावन अवसर पर, चरनी एवं बालक येसु की मूर्ति पर लोबान का धूप चढ़ाया गया। येसु के जन्म के स्थान तक तीन राजाओं को मार्गदर्शन करने वाले तारा को दर्शाने के लिए, हर भका के हाथ में मोमबत्ती लिए चरनी में येसु का स्वागत करेंगे। इस पूजन विधि के दौरान्, मेसु के जन्म से जुडी बातों का वर्णन किया गया  और कैरोल गीत गाये। इस विधि के अन्त में सान्ता क्लोज के साथ नृत्य होगा और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप केक दिया गया।

फाथर अनिल ने कहा की सर्वोच्च स्वर्ग में ईश्वर की महिमा, और पृथ्वी पर उनके कृपापात्रों को शान्ति मिले। प्रभु येशु के जन्म के समय में, आकाश में स्वर्गदूत दिखाई दिए और वे इसी गीत को गाने लगे थे। यह बात, धर्मग्रन्थ बाइबिल में सन्त लूकस रचित सुसमाचार के अध्याय 2 के पद संख्या 14 में वर्णित है। उसी समय, सारी मानवजाति के लिए मुक्तिदाता के जन्म होने का आहवान भी स्वर्गदूत करते हैं। बक्सर के ग्रीस्तीय समुदाय द्वारा हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस को कैरोल गीत के माध्यम से, स्वर्गदूतों के सन्देश को ईश्वर की महिमा के लिए गाकर, नया बाजार स्थित संत मैरी चर्च में विशेष पूजा किया गया।

कार्यक्रम में फादर दोमनिक अमलन, फादर मनोज, सिस्टर स्मिता, सिस्टर संध्या, सिस्टर स्नेहा, सिस्टर जसिन्ता, सिस्टर जनिटा, सिस्टर रेश्मा एवं अन्य सिस्टर उपस्थित रही। साथ में अनुरंजन कुमार, पंकज कुमार, चन्देश्वर प्रसाद, अजय कुमार, प्रीतम, राजू, सिस्टर स्मिता, श्रीमती इन्दु देवी, अमृत, अनमोल एवं संगीता भी शामिल रही।

गायन मण्डली का संचालन जयपाल, अभिषेक, प्रेम, पंकज, राजू सुष्मा, पिंकी एवं सिस्टर गण के द्वारा सजावट राजेश, विक्की, विकास, जयपाल, पंकज, अनुरंजन, सिस्टर स्मिता इन्दू देवी एवं अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button