संकल्प गोष्ठी एवं महाप्रसाद के साथ गायत्री शक्तिपीठ का वार्षिकोत्सव संपन्न




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गायत्री शक्तिपीठ का दसवां वार्षिकोत्सव समारोह संस्कार प्रधान यज्ञ ,संकल्प गोष्ठी महा प्रसाद के साथ संपन्न हो गया। यज्ञशाला में 54 बच्चे -बच्चियों का विद्यारंभ संस्कार एवं 24 भाई -बहनों का दीक्षा संस्कार संपन्न हुआ। यज्ञशाला में हजारों आहुतियां के साथ नव कुंडीय यज्ञ की गडी गोला के आहुति के साथ यज्ञ की पुर्णाहुति संपन्न हो गया।










जिले के सभी प्रखंड से आए प्रखंड प्रतिनिधियों एवं महिला मंडल की बहनों ने 2024 तक घर-घर गायत्री यज्ञ एवं संस्कार कराने का संकल्प लिया गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रामानंद तिवारी ने बताया कि नवंबर 2024 में विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ वंदनीय माताजी के शताब्दी वर्ष 2026 के संदेश को गांव-गांव का पहुंचाने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संपन्न होने जा रहा है जिसका संकल्प यज्ञशाला में लिया गया। हजारों परिजन ने यज्ञ का महा प्रसाद ग्रहण किया शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली के भाइयों को सभी परिजनों ने भाव- भरी विदाई दी गयी।

