OTHERS

शहाबाद डीआईजी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा बक्सर पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस लाइन पहुंचने पर सर्वप्रथम डीआईजी को जवानों ने परेड कर सलामी दिया। सलामी लेने के बाद डीआईजी ने पूरे पुलिस लाईन केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किये।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों के रूटीन, विभिन्न कागजातों सहित कई अन्य बिंदुओं का गहराई से निरीक्षण किया। वही इस दौरान उन्होंने बक्सर में बढ़े अपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई तथा अपराध पर लगाम लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को क्राइम कंट्रोल को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। डीआईजी ने पुलिस लाईन में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को आपात स्थिति से निपटने को लेकर हमेशा तैयार रहने को कहा। वही उन्होंने पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी नवीन चंद्र झा ने पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के बाद बज्र गृह का भी निरीक्षण किया। जहां तैनात पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति में निपटने को लेकर मॉक ड्रिल भी कराया। उसके बाद पुलिस ऑफिस गए। जहां सभी डीएसपी और पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान डीआईजी ने बताया कि अब सभी थानों में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावे जो स्टेशन डायरी यानी सनहा को भी ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। जिसको लेकर कार्य किया जा रहा है। वही आरा में हुए बैंक लूट कांड का उद्भेदन को लेकर कहा कि पुलिस बैंक लूट कांड का पुलिस सही दिशा में कार्रवाई कर रही है। जल्द बैंक लूट कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। मौके पर बक्सर एसपी मनीष कुमार समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button