मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के आरा जिला शाखा का अगले माह होगा शुभारम्भ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
आगामी जून के दूसरे सप्ताह में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आरा जिला शाखा का उदघाटन किया जायेगा। उक्त जानकारी बिहार प्रदेश सचिव डॉक्टर दिलशाद आलम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा की बिहार के लगभग हर जिले में संस्थान बहुत सारे सामाजिक न्याय का कार्य कर रही है। बक्सर रोहतास के अलावा अब आरा में शाहाबाद का तीसरा शाखा तैयार हो चुका है जो अपने कार्यों को बखूबी निभाएगा।











संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह सहित महासचिव मुकेश सिंह आरा जिला अध्यक्ष डॉक्टर विजय गुप्ता, प्रदेश सचिव डॉक्टर दिलशाद आलम, पटना जिला अध्यक्ष डॉक्टर अभिनव आनंद आदि सहित अनेकों सदस्य मौजूद रहेंगे। मानवाधिकार अपने कार्यों हेतु कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का अवार्ड भी जीत चुकी है। न्याय दिलाना संस्थान का मूल मंत्र है। आशा है आरा के सभी सदस्यों का कार्य अच्छा होगा ताकि गरीब से लेकर मजदूर को भी हर तरह के मानवाधिकार मिले। सदस्यों में डॉक्टर एस. के. सिंह, डॉक्टर विजय कपिल मुनि, अंकित कुमार, इम्तियाज अंसारी, मनीष कुमार, अंजली डॉक्टर, कुसुम सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

