लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास हेतु प्रत्याशी चुनना चाहिए : राजेश्वर राज
राष्ट्र व्यापी खेल संगठन क्रीड़ा भारती का बैठक संपन्न




न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रव्यापी खेल संगठन क्रीड़ा भारती का बैठक महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। स्थापना दिवस चरित्रवन स्थित ऐप्टेक सह स्मृति कॉलेज परिसर में मनाया गया। इस संगठन में देश के हर नागरिक को विशेषत: युवाओं को शारीरिक और मानसिक खेल के प्रशिक्षण दिए जाते हैं।








कार्यक्रम का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक काराकाट राजेश्वर राज, प्रांत कार्यवाह राजेन्द्र प्रसाद, प्राचार्य प्रो० सुभाष पाठक, भोजपुर विभाग के संयोजक सह स्मृति कॉलेज के निदेशक डॉ रमेश कुमार, जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बजरंगबली एवं मां भारती के तैल चित्र पर पुष्पार्जन कर किया गया। आगत अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर किया गया।



क्रीडा भारती के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्रीड़ा भारती संपूर्ण भारतवर्ष में हनुमान जी को आदर्श मानकर पूरे देश भर में खेलों का और विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन एवं कार्य करती है। इसकी स्थापना राष्ट्रीय स्तर पर जून 2009 में किया गया। हनुमान जी विश्व के सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं। खेल के लिए आवश्यक शक्ति, बुद्धि एवं युक्ति के श्री हनुमान जी उत्तम उदाहरण हैं। क्रीड़ा भारती का संदेश है “स्वस्थ भारत, समर्थ भारत”। यह संगठन राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करती है। लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास हेतु प्रत्याशी एवं सरकार चुनना चाहिए।
राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि समाज, विचार और तंत्र में सुधार के लिए चिंतन एवं कार्य होना चाहिए। मंच संचालन के क्रम में डा० रमेश कुमार ने कहा कि क्रीड़ा भारती का बौद्ध वाक्य “क्रीड़ा से चरित्र निर्माण एवं चरित्र से राष्ट्र निर्माण” है। धन्यवाद ज्ञापन अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो यशवंत कुमार, प्रो सआयकत, प्रो रासबिहारी, प्रसार प्रमुख दिनेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उदय, जिला प्रचारक अभिषेक, डॉ प्रिय रंजन, दुर्गा वर्मा, रणजीत सिंह, नमन पाण्डेय, आशुतोष ओझा, अजित चौबे सहित स्मृति कॉलेज एवं एम वी कालेज के दर्जनों छात्र, खिलाड़ी उपस्थित थे।

